Women’s IPL Auction : अडानी Vs अंबानी टीम

WRITTEN BY Sumit Kumar2023-01-26,12:06:33 news

महिला आईपीएल

महिला आईपीएल की टीमों का ऐलान हो चुका है। पांच टीमों को खरीदने के लिए 4500 करोड़ रुपये की बोली लगी। आईए जानते हैं इन टीमों को किसने और कितने में खरीदा।

कितनी होंगी टीमें?

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पांच टीमें मुंबई, अहमदाबाद, बेंगलुरु, लखनऊ और दिल्ली मैदान पर खेलने के लिए उतरेंगी। इन सभी टीमों की नीलामी हो चुकी है।

अडानी Vs अंबानी टीम

महिला आईपीएल टीम खरीदने के लिए अडानी और अंबानी ग्रुप ने भी बोली लगाई। इसमें सबसे ज्यादा 1289 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अहमदाबाद टीम को अडानी ग्रुप ने अपने नाम कर लिया।

मुंबई फ्रेंचाइजी

दूसरे नंबर पर सबसे महंगी टीम मुंबई फ्रेंचाइजी रही। इस टीम को रिलायंस समूह की मालिकाना हक वाली इंडियाविन स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने 912.99 करोड़ रुपये में खरीदा।

दिल्ली फ्रेंचाइजी

JSW GMR क्रिकेट प्राइवेट लिमिटेड ने दिल्ली फ्रेंचाइजी को 810 करोड़ में अपने नाम किया।

बैंगलोर फ्रेंचाइजी

रॉयल चलेंजेर्स बैंगलोर ने बैंगलोर फ्रेंचाइजी को 901 करोड़ में खरीदा है।

लखनऊ फ्रेंचाइजी

कैपरी ग्लोबल होल्डिंग्स ने लखनऊ फ्रेंचाइजी को 757 में खरीदा है।

पुरस्कार राशि

टूर्नामेंट जीतने वाली टीम को 12 करोड़ रुपये मिल सकते हैं जबकि खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि 10 करोड़ रुपये हो सकती है।

ICC ODI bowling rankings 2023