Daily Astrology by Zodiac Sign 04 December 2022. 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 04 दिसंबर, 2022 रविवार मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष द्वादशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का पर्व एवं त्योहार: मोक्षदा एकादशी (वैष्णव), अखण्ड द्वादशी।
आज की भद्रा: प्रात: 05:35 बजे तक।
मेष: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष में सुधार होगा। शुक्र बुध की युति से मांगलिक कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी।
वृष: शुक्र व बुध की युति स्वास्थ्य पर आसर डालेगी। संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिल सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं।
मिथुन: शुक्र व बुध की युति आर्थिक रूप से उत्तम होगी। मंागलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
कर्क: पारिवारिक मामलों में तनाव मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष के कारण कष्ट मिल सकता है।
सिंह: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या: रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।