2021 Volvo XC60 mild hybrid Review : Volvo Cars ने हाल ही में XC60 का मिड-लाइफ फेसलिफ्ट भारतीय बाजार पेश किया है। एसयूवी की कीमत 61.80 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।2021 XC60 में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में है। फेसलिफ्ट में 2-लीटर पेट्रोल इंजन है जो माइल्ड-हाइब्रिड मोटर द्वारा समर्थित है। पेट्रोल इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है और पावर को ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम से संचालित किया जाता है।
वोल्वो एक्ससी60 का मुकाबला Mercedes-Benz GLC, Audi Q5 और BMW X3 है। वोल्वो कार्स का दावा है कि XC60 बाजार में सबसे सुरक्षित कारों में से एक है।
एक और बड़ा विकास टेक्नोलॉजी के मोर्चे पर है। Volvo Cars ने Google के साथ पार्टनरशिप की है। इसके परिणामस्वरूप XC60 के अंदर एक Google-संचालित यूजर इंटरफेस दिया गया है।
Volvo XC60 चलाने में कैसा है? क्या आपको XC60 पर विचार करना चाहिए? जाने इस रिव्यु में: