Daily Astrology by Zodiac Sign 14 January 2023: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 14 जनवरी, 2023 शनिवार माघ मास कृष्ण पक्ष सप्तमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
।
आज का पर्व एवं त्योहार: ।
मेष: धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। यात्रा भी संभव।
वृषभ: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।
मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
कर्क: दांपत्य जीवन में प्रगति होगी। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। भाई-बहन से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।
सिंह: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। रोग या विरोधी मानसिक पीड़ा देंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
कन्या: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
तुला: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होगा।
वृश्चिक: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम फलदायी होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
धनु: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। नया अनुबंध की दिशा में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मकर: शनि, शुक्र व सूर्य की युति आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ के विवादों से बचें।
कुंभ: शनि, सूर्य व शुक्र आपकी राशि से बारहवें होंगे। जिससे पारिवारिक और व्यावसायिक तनाव मिलेंगे। विरोधी परास्त होगा।
मीन: शनि, शुक्र व सूर्य की युति शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता देगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।