Daily Astrology by Zodiac Sign 15 January 2023: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 15 जनवरी, 2023 रविवार माघ मास कृष्ण पक्ष अष्टमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
आज का पर्व एवं त्योहार: मकर संक्रांति, खिचड़ी पर्व।
विशेष: सूर्य उत्तरायन, शिशिर ऋतु।
मेष: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृष: उदर विकार या त्वचा के रोग से प्रभावित हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। महिला अधिकारी से विशेष लाभ मिल सकता है।
मिथुन: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।
कर्क: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाई या बहन से तनाव मिल सकता है। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी।
सिंह: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
कन्या: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी परास्त होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। यात्रा संभव।
वृश्चिक: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीविका के मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
मकर: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेेगी।
कुंभ: धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।