Aaj ka Rashifal 17 जनवरी: इन राशि वालों पर लघु कल्याणकारी ढैय्या का प्रभाव पड़ेगा। Astrology 2023

16 Jan, 2023

Daily Astrology by Zodiac Sign 17 January 2023: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती हैजिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगाज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैंजो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा हैतो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैंवहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की ग्रह स्थिति: 17 जनवरी, 2023 मंगलवार माघ मास कृष्ण पक्ष दशमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
विशेष: शनि कुंभ राशि में।
आज की भद्रा: प्रात: 06:50 बजे से शाम 06:06 बजे तक।


मेष: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। शनि का प्रभाव व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा।

वृष: आपकी राशि से दसवें शनि होंगे। जिससे भौतिक प्रगति होगी। विरोधी परास्त होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।  

मिथुन: आपकी राशि से लघु कल्याणकारी ढैय्या शनि का प्रभाव हीन हो गया है। व्यवसाय में उत्साह, मन में शांति और प्रगति होगी।

कर्क: आपकी राशि पर शनि का लघु कल्याणकारी ढैय्या प्रारंभ हो गया है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। जीवनसाथी से विवाद न करें।  

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। विरोधी परास्त होंगे, लेकिन धन व्यय होगा।  

तुला: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। प्रियजन भेंट होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।

मकर: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शनि की साढ़े-साती का अंतिम ढैय्या व्यावसायिक दृष्टि से उत्तम होगा।

कुंभ: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे।

मीन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। साथ ही साथ व्यसन से बचें।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK