Aaj Ka Rashifal 19 March 2023: राशि के जरिए व्यक्ति का दिन और ग्रह कैसे रहने वाले है, जाना जा सकता है। दैनिक राशिफल से लेकर वार्षिक राशिफल तक व्यक्ति की जिंदगी के बारे में बताता है।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) होती है।
ज्योतिष ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं। वहीं, अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 19 मार्च, 2023 रविवार चैत्र मास कृष्ण पक्ष द्वादशी का राशिफल।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
विशेष: त्रयोदशी तिथि क्षय।
पंचक: प्रात: 11:17 बजे से प्रांरभ।
आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष व्रत।
मेष: यात्रा देशाटन में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा करें। व्यर्थ की उलझनें हो सकती हैं। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी।
वृष: संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
मिथुन: पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
कर्क: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। सर्दी या उदर विकार की आशंका है।
सिंह: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या: रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
तुला: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
वृश्चिक: पारिवारिक मामलों में तनाव मिल सकता है। गलत संगत आपके लिए कष्टदायी हो सकती है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
धनु: मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
कुंभ: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रिश्तों में मजबूती आएगी।
मीन: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हंै। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।