Aaj Ka Rashifal 22 January 2023: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 22 जनवरी, 2023 रविवार माघ मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा का राशिफल।
आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
मेष राशिफल: व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी होगी। शिक्षा के क्षेत्र किया गया श्रम सार्थक होगा।
वृषभ राशिफल: व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रिश्तों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
मिथुन राशिफल: भाई-बहन के कारण तनाव मिल सकता है। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कर्क राशिफल: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
सिंह राशिफल: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
कन्या राशिफल: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
तुला राशिफल: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशिफल: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशिफल: रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।
मकर राशिफल: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संबंधों में निकटता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कुंभ राशिफल: स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक तनाव रहेगा। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मीन राशिफल: शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।