Aaj Ka Rashifal 25 January 2023: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 25 जनवरी, 2023 बुधवार माघ मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी का राशिफल।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज की भद्रा: दोपहर 12:35 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
विशेष: पंचक।
मेष राशिफल: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
वृष राशिफल: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित हो सकते हैं।
मिथुन राशिफल: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में बढ़ेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कर्क राशिफल: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सिंह राशिफल: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
कन्या राशिफल: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रचनात्मक प्रयास सफल होगा। यात्रा भी संभव।
तुला राशिफल: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। भागदौड़ रहेगी।
वृश्चिक राशिफल: शिक्षा की दिशा में सफलता मिलेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।
धनु राशिफल: किसी रिश्तेदार या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
मकर राशिफल: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
कुंभ राशिफल: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
मीन राशिफल: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।