Daily Astrology by Zodiac Sign 25 November 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 25 नवंबर, 2022 शुक्रवार मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष द्वितीया का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पश्चिम।
मेष: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी के संबंध में तनाव आ सकता है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
वृष: बहन या भाई के कारण से चिंतित हो सकते हैं। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मिथुन: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी परास्त होगा। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।
कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
सिंह: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
कन्या: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
तुला: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। भागदौड़ रहेगी।
वृश्चिक: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा।
धनु: बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।
मकर: जीवनसाथी या ससुराल पक्ष से तनाव मिलेगा। कर्मक्षेत्र में बाधाएं आएंगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा।
कुंभ: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।
मीन: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महिला अधिकारी का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।