Daily Astrology by Zodiac Sign 26 November 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज का पंचाग: 26 नवंबर, दिन शनिवार, मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष तृतीया का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: रम्भा तृतीया।
मेष: ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृष: संतान या शिक्षा के दायित्व की पूर्ति होगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव मिलेगा।
मिथुन: संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। भाई या बहन से भी तनाव मिल सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा।
कर्क: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
सिंह: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।
कन्या: जीवनसाथी और शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।
तुला: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन अपनों से पीड़ा मिल सकती है। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक: व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी।
धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। संतान या शिक्षा तनाव का कारण होगी।
मकर: व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। पारिवारिक तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।
कुंभ: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
मीन: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।