Aaj ka Rashifal 27 जनवरी: वृश्चिक और मीन राशि वालों के लिए आज का दिन होने वाला खास, पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

27 Jan, 2023

Aaj Ka Rashifal 27 January 2023: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती हैजिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगाज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैंजो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा हैतो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैंवहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज की ग्रह स्थिति: 27 जनवरी, 2023 शुक्रवार माघ मास शुक्ल पक्ष षष्ठी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

विशेष: पंचक (शाम 06:37 बजे तक)

 

मेष राशिफल: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी फिर भी मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

वृष राशिफल: कोई ऐसा कार्य न करें जिससे प्रतिष्ठा प्रभावित हो। अधीनस्थ कर्मचारी, भाई-बहन आदि से तनाव मिल सकता है। व्यक्ति विशेष से पीड़ा मिलेगी।

मिथुन राशिफल: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

कर्क राशिफल: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।

सिंह राशिफल: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कन्या राशिफल: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।

तुला राशिफल: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्ध होगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी।

वृश्चिक राशिफल: सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

धनु राशिफल: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद व उत्साहवर्धक होगी।

मकर राशिफल: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में व्यस्त रहेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशिफल: मैत्री संबंध प्रगाढ होंगे। दूसरो से सहयेाग लेने में सफलता मिलेगी। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मीन राशिफल: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

Related videos

यह भी पढ़ें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept
BACK