Aaj Ka Rashifal 28 January 2023: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 28 जनवरी, 2023 शनिवार माघ मास शुक्ल पक्ष सप्तमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का पर्व एवं त्योहार: अचला सप्तमी।
आज की भद्रा: प्रात: 08:44 बजे से रात्रि के 08:55 बजे तक।
मेष: मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
वृषभ: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
मिथुन: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा।
कर्क: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होगा। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में लाभ मिलेगा।
सिंह: भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। पारिवारिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कन्या: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन खिन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रयास में व्यस्तता रहेगी।
तुला: जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी।
धनु: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के व्यवहार से चिंतित रहेंगे। पारिवारिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
मकर: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। पारिवारिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मीन: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। बुद्धिकौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलेगी।