Daily Astrology by Zodiac Sign 28 November 2022: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।
आज की ग्रह स्थिति: 28 नवंबर, 2022 सोमवार मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष पंचमी का राशिफल।
आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।
आज का दिशाशूल: पूर्व।
आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीराम विवाहोत्सव, श्री अन्नपूर्णा षष्ठी।
मेष: शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। मांगलिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
वृष: व्यावसायिक सफलता मिलेगी। जीवनसाथी या मित्र से सहयोग मिलेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
मिथुन: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मौसम के रोग या उदर विकार के कारण परेशानी मिल सकती है।
कर्क: आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
सिंह: किसी रिश्तेदार या मित्र से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कुछ व्यावसायिक समस्या भी आ सकती है।
कन्या: रचनात्मक प्रयास सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी।
वृश्चिक: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। बहुप्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। संतान या शिक्षा के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।
धनु: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।
मकर: ऋणात्मक विचारों पर अंकुश लगाएं। उसके कारण ही आपकी परेशानियां बढ़ेंगी। संतान या जीवनसाथी से तनाव मिल सकता है।
कुंभ: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
मीन: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।