Chaitra Navratri 2023: इस साल 22 मार्च, बुधवार से चैत्र नवरात्रि शुरू हो रही हैं, जो कि 30 मार्च, गुरुवार तक चलेगी। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना करने से मनचाहा फल मिलता है। हर वर्ष मां दुर्गा किसी ना किसी खास सवारी पर अन्य देवी देवताओं के साथ पृथ्वी लोक पर आती हैं। इस बार मां की सवारी नौका है। माता की सवारी शुभ और अशुभ का संकेत देती है। इस बार माता की नौका सवारी शुभ संकेत दे रही है। इस वर्ष काफी दुर्लभ संयोग बन रहे हैं। ऐसा योग 110 वर्षों बाद देखने को मिला है।
मां दुर्गा का आगमन नौका पर हो रहा है, मां पृथ्वी लोक पर नौका से आएंगी। नौका का सीधा संबंध जल से है और जहां जल होता है वहां खुशहाली और हरियाली होती है। इसलिए नौका को सुख-समृद्धि कारक माना जाता है। मां दुर्गा का नौका पर सवार होकर आना खुशहाली लाएगी और भक्तों की मनोकामना पूर्ण होगी। इस चैत्र नवरात्रि को ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति बेहद खास है। ऐसा योग 110 साल बाद देखने को मिला है। शनि कुंभ में और गुरु मीन राशि में रहेंगे। सबसे खास बात यह है कि नवरात्रि पूरे नौ दिन की होगी | नवरात्रि के दौरान शनि और गुरु अपनी स्वराशि में रहेंगे |