प्रसिद्ध उर्दू कवि प्रोफेसर वसीम बरेलवी को एक सड़क हादसे में गंभीर चोटें आयी है | वसीम बरेलवी 82 वर्ष के हो चुके है | फ़िलहाल वसीम बरेलवी खतरे से बाहर हैं और वह अपने दिल्ली स्थित आवास पर हैं | इस हादसे में उनके हाथ में काफी चौट आई थी, उनके हाथ का दिल्ली के बीएलके अस्पताल में ऑपरेशन हुआ | इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने उनकी काफी मदद की और उन्हें अस्पताल पहुँचाया | वसीम बरेलवी कुछ दिन पहले मुशायरे में शामिल होने बहरीन गए थे और वापस लौटने पर वह दिल्ली से बरेली जा रहे थे, तभी हापुड़ से गुजरते समय उनकी कार डंपर से टकरा गई और ये हादसा हो गया| इस हादसे में उनके काफी चोटें आयी है |
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव इस समय दिल्ली दौरे पर आए हैं | मशहूर शायर वसीम बरेलवी से मुलाकात की, जब यह हादसा हुआ तो उस समय कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया | उसमें सवार लोगों को जोर का झटका लगा. जहां वसीम बरेलवी के बाएं हाथ में काफी चोट आई | जिस समय ये हादसा हुआ उस समय काफी कोहरा था | आपको बता दें की वसीम बरेलवी भारत के मशहूर शायर है |
अखिलेश यादव को माफिया अतीक अहमद की गाड़ी पलटने की आशंका, कहा मुख्यमंत्री ...
Swara Bhasker-Fahad Ahmed की शादी में पहुंचे Akhilesh Yadav, तस्वीर शेयर कर कही ...
Lok Sabha Elections 2024: योगी सरकार के खिलाफ क्या सपा और जदयू आएगी साथ? ...
जातिगत जनगणना के अखिलेश यादव के आह्वान के जवाब में, भाजपा सांसद ने धार्मिक जनगणना ...