Bhojpuri Latest Song:
भोजपुरी सिनेमा के स्टार और सिंगर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) रिलीज हो गया है। इस भोजपुरी गाने का नाम मटक मटक के (Matak Matak Ke) है। गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। मटक-मटक के गाने का वीडियो यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।
इस भोजपुरी गाने के वीडियो में रितेश पांडे के साथ-साथ इसमें एक्ट्रेस नीलम गिरी (Neelam Giri) हैं। नीलम पंजाबी लुक में नजर आ रही हैं। इस भोजपुरी गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। इसको 21 अगस्त को ही रिलीज कर दिया गया था।
मटक मटक के (Matak Matak Ke) गाने को केवल दो दिन में ही 34 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। कई लोगों ने इसे कई बार शेयर किया है। लाखों में इस गाने पर कमेंट्स हैं। साथ ही इस गाने को अब तक 60 हजार से अधिक लाइक्स हैं। रितेश पांडे (Bhojpuri Actor Ritesh Pandey) और शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। तरुण पांडे ने इस गाने के लिरिक्स लिखे हैं। जबकि आशीष वर्मा ने इस गाने को म्यूजिक दिया है। रवि पंडित ने इस गाने को डायरेक्ट किया है।