chaitra navratri 2023: पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो जाता है। और इसी दिन से हिन्दू नववर्ष की शुरुआत भी हो जाती है। इस वर्ष चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ 22 मार्च 2023 से होगा और समापन 30 मार्च को होगा। नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो साधक मां दुर्गा के नौ रूपों की साधना करता है उसके कष्ट और दुख दूर हो जाते हैं। भक्तों को नवरात्रि के पहले दिन माता शैलपुत्री की पूजा करनी चाहिए और पहले ही दिन घटस्थापना करनी चाहिए।
जानें चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना की विधि
- चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन साधक को सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए।
- उसके बाद साफ सुथरे कपड़े पहनने चाहिए।
- पूरे नौ दिनों के लिए अखंड ज्योति को प्रज्वलित करना चाहिए ।
- इसके बाद कलश स्थापना करना चाहिए।
- स्थापना करने के लिए सर्वप्रथम मिट्टी के किसी बर्तन या फिर शुद्ध थाली में मिट्टी भर लें।
- उस मिट्टी में जौ के बीज डाल दें।
- इसके बाद तांबे का एक लोटा लें।
- लोटे पर रोली से स्वास्तिक का चिन्ह बना लें।
- लोटे के ऊपर (ऊपरी भाग) में मौली बांधना ना भूलें।
- लोटे में पानी भरें और उस पानी में गंगा जल भी अवश्य मिला लें।
- उसके बाद कलश के ऊपर दूब, अक्षत, सुपारी और सवा रुपया रख दें।
- कलश के अंदर आम या अशोक की छोटी टहनी भी रख दें।
- इसके पश्चात एक पानी वाले नारियल पर लाल वस्त्र लपेट कर उसके ऊपर भी मौली बांध लें।
- इस नारियल को कलश के ऊपर रख दें।
- उसके बाद कलश को पात्र के बीच में स्थापित कर दें।
चैत्र नवरात्रि पर घट स्थापना की तिथि, समय और शुभ मुहूर्त
शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ- 21 मार्च 2023, रात्रि 09 बजकर 22 मिनट से
शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि समाप्त- 22 मार्च 2023, संध्या 06 बजकर 50 मिनट तक
चैत्र नवरात्रि घटस्थापना तिथि- 22 मार्च 2023, बुधवार
घटस्थापना शुभ मुहूर्त- 22 मार्च सुबह 06 बजकर 14 मिनट से 07 बजकर 55 मिनट तक
चैत्र नवरात्रि 2023 की तिथियां
- पहला दिन - 22 मार्च 2023 (प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना)- मां शैलपुत्री पूजा
- दूसरा दिन - 23 मार्च 2023 (द्वितीया तिथि)- मां ब्रह्मचारिणी पूजा
- तीसरा दिन - 24 मार्च 2023 (तृतीया तिथि)- मां चंद्रघण्टा पूजा
- चौथा दिन - 25 मार्च 2023 (चतुर्थी तिथि)- मां कुष्माण्डा पूजा
- पांचवां दिन - 26 मार्च 2023 (पंचमी तिथि)- मां स्कंदमाता पूजा
- छठा दिन - 27 मार्च 2023 (षष्ठी तिथि)- मां कात्यायनी पूजा
- सातवां दिन - 28 मार्च 2023 (सप्तमी तिथि)- मां कालरात्रि पूजा
- आठवां दिन - 29 मार्च 2023 (अष्टमी तिथि)- मां महागौरी पूजा
- नौवां दिन - 30 मार्च 2023 (नवमी तिथि)- मां सिद्धिदात्री पूजा, राम नवमी
चैत्र नवरात्रि की पूजा विधि
- चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन सुबह जल्दी स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पूजा के स्थान को साफ करें और एक चौकी बिछाकर उसपर लाल वस्त्र बिछा लें।
- लाल वस्त्र पर मां दुर्गा को स्थापित कर दें और दीप प्रज्वलित करें।
- मां के समक्ष सोलह श्रृंगार की वस्तुएं भी अर्पित करें और श्रृंगार भी करें।
- उसके बाद पुष्प अर्पित करें और माला पहनाएं।
- हवन करें और मां को घर आने का न्योता दें।
- इस सब के बाद भोग लगाएं।
- माता रानी के मंत्रों का जाप करें और दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।
- दुर्गा चालीसा का पाठ करें और आरती करें।