Char Dham Yatra 2022: Uttarkashi जिले में स्यानाचट्टी और रानाचट्टी के बीच सड़क धंसने से Yamunotri Highway शुक्रवार शाम फिर से बड़े वाहनों के लिए बंद कर दिया गया। इससे यमुनोत्री क्षेत्र में तीन हजार यात्री फंस गए। डामटा से जानकीचट्टी के बीच भी तमाम यात्री Yamunotri Highway खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
उधर, विभिन्न प्रांतों से चारधाम यात्रा पर आए छह श्रद्धालुओं की हार्टअटैक से मौत हो चुकी है। Char Dham Yatra पर जा रहे तीर्थ यात्रियों के लिए ऑफलाइन पंजीकरण को रोक दिया गया है। रजिस्ट्रेशन के बिना Rishikesh से ऊपर तीर्थ यात्रियों को जाने नहीं दिया जा रहा है।
उत्तरकाशी जिले में धंसी सड़क 36 घंटे के अंतराल में दूसरी बार बाधित हो गया। इस कारण यमुनोत्री धाम के दर्शनों के लिए जाने वाले यात्री मार्ग में फंसे हुए हैं। यात्रियों के सामने खाने और रहने का भी संकट गहरा गया है। यात्रियों को बसों के अंदर और खुले में रात बितानी पड़ रही है।