Chhath Puja 2022 : महापर्व छठ 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। दीपावली के छह दिन के उपरांत कार्तिक मास की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है। शनिवार को खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो गया हैं। व्रती संतान की प्राप्ति, सुख-समृद्धि, संतान की दीघार्यु और आरोग्य की कामना के लिए साक्षात सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करते हैं।
चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले दिन नहाय-खाय,दूसरे दिन खरना,तीसरे दिन संध्या अर्ध्य और चौथे दिन उषा अर्घ्य देते हुए समापन होता है। ऐसे में इस महावपर्व के तीसरे दिन यानी आज सूर्य भगवान को शाम के समय अर्ध्य दिया जाएगा। छठ इकलौता ऐसा त्योहार हैं, जिसमें सूर्यास्त के समय भी अर्घ्य देते हैं। इस साल संध्या अर्घ्य शाम 5 बजकर 34 मिनट पर दिया जाएगा।
छठ का यह त्योहार प्रमुख रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में मनाया जाता है। हालांकि, इन दो राज्यों के अलावा भी अब देश के अधिकांश राज्यों में यह त्योहार मनाया जाने लगा है। इसके साथ ही पड़ोसी देश नेपाल के कुछ हिस्सों में भी यह पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है
Chhath Puja 2022: Manoj Tiwari ने CM Arvind Kejriwal की भजन के जरिए ली चुटकी ...
Chhath Puja 2022: उगते सूर्य को कब दिया जाएगा अर्घ्य, जानें शुभ मुहूर्त | Chhath Astachalgami ...
Happy Chhath Puja 2022: Send these lovely wishes to your friends & family; Wishes, Images, ...
Bhojpuri: अक्षरा सिंह ने अपने अंदाज में दी 'नहाय-खाय' की बधाई, तो फैंस ...