Dry Days in February 2023: नए साल के दूसरे महीने यानी फरवरी की शुरुआत हो रही है, और ऐसे में इस महीने को लेकर लोग अभी से ही प्लानिंग करने लगे है। दरअसल, यह महीना साल का सबसे कम दिनों वाला महीना होता है। इसके साथ ही भारत के नजरिए से देखे, तो फरवरी के महीने में मौसम में बदलाव (तापमान का बढ़ना) भी देखने को मिलता जाता है। जिसके चलते लोग इस महीने में घूमने का प्लान भी बनाते है, तो वैलेंटाइन डे जैसे दिवस इस फरवरी महीने को और भी खास बनाते है।
अगर आप इस महीने किसी पार्टी या समारोह का आयोजन करने की सोच रहे है और अगर आप पीने के शौकीन है, तो यह खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाली है। जिसका कारण यह है कि कि आमतौर पर पार्टी या समारोह में अल्कोहल का भी इंतजाम भी होता है।
ऐसे में इस फरवरी महीने में कुछ दिन ऐसे भी पड़ रहे है, जिस दिन शराब की बिक्री पर पाबंदी होनी है। ऐसे में आप अपना प्लान खराब नहीं करना चाहते, तो आपके लिए इन दिनों के बारें में जानना जरूरी हो जाता है। ताकि अपनी पार्टी का प्लान भी उसी हिसाब से बना सकें।
फरवरी महीने में कुल तीन दिन ड्राई डे रहने वाला है। बता दें कि ड्राई डे के दिन बार, होटल, क्लब, ठेके आदि पर शराब की बिक्री नहीं होती है। ऐसे में इस महीने इन तारीख को शराब की बिक्री नहीं होगी।
15 फरवरी - स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती
18 फरवरी - महाशिवरात्रि
19 फरवरी - छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती
गोवा, राजस्थान, सिक्किम, पुडुचेरी, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और अंडमान-निकोबार में शराब पीने की कानूनी उम्र 18 साल है। जबकि भारत के बाकी राज्यों में शराब पीने की कानूनी उम्र 21 साल है।
शराब के प्रभाव में गाड़ी चलाना एक दंडनीय अपराध है।
पब, बार, शराब की दुकानों और शराब परोसने वाले रेस्तरां में जाते समय एक वैध आईडी प्रमाण साथ रखना चाहिए।
बिहार, गुजरात, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शराब का सेवन अवैध है।
Step-By-Step Winter Skin-Care Routine Guide | HerZindagi | Fenil Umrigar ...
Perfect Winter Skin Care Routine & Products | Dry Skin | HerZindagi | Shubhi Bharal ...
Dry Days In October 2022: अक्टूबर महीने में 4 दिन बंद रहेगी शराब ...
Effective Night Skincare Routine for Glowing Skin I Dr. Aanchal Panth ...