Happy Birthday Sunil Chhetri: आज भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री(Sunil Chhetri) अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट के अलावा भारत में किसी दूसरे खेल को ज्यादा फैन फॉलोइंग देखने को नहीं मिलती है, लेकिन सिर्फ एक ऐसा शख्स है जिसने भारत में फुटबॉल के खेल को भी पोपुलर में बेहद अहम योगदान दिया है। भारतीय फुटबॉल टीम के करिश्माई कप्तान सुनील छेत्री को सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपने शानदार कमाल के लिए जाना जाता है।
View this post on Instagram
3 अगस्त 1984 को हैदराबाद के सिकंदराबाद में जन्में छेत्री आज 37 साल के हो गए हैं। सुनील छेत्री भारतीय फुटबॉल बिरादरीका एक ऐसा नाम है जो पिछले करीब डेढ़ दशक से देशवासियों का दिल जीत रहा है। सुनील छेत्री को भारतीय फुटबॉल टीम का मेसी भी कहा जाता है। छेत्रीने 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ क्वेटा में मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पदार्पण किया था। छेत्री ने एक कार्यक्रम में कहा था कि, “देश के लिए 15 साल खेलना खुशकिस्मती है। शायद तीन चार साल और खेल सकूं तो करीब 20 साल हो जाएंगे। किसने सोचा था कि 20 साल तक खेल सकूंगा। यह सपने जैसा है।” बता दें कि छेत्री ने अपने करियर में भारतीय राष्ट्रीय टीम के अलावा, बेंगलुरु एफसी, कंसास सिटी विजार्ड, बगान के लिए भी खेल चुके हैं।
View this post on Instagram
सुनील छेत्री के निजी जीवन के बारे में बात करें तो, छेत्री का जन्म साल 1984 में तेलंगाना के सिंकदराबाद में हुआ था। छेत्री के माता-पिता मूल रूप से नेपाल के है, लेकिन फिर वह भारत में आकर रहने लगे। छेत्री के पिता भारतीय सेना में इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स के अधिकारी भी रह चुक हैं। छेत्री ने पूर्व भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी सुब्रत भट्टाचार्य (Sonam Bhattacharya) की बेटी सोनम भट्टाचार्य से 2017 में लव मैरिज की थी।
भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले छेत्री ने देश भर में फुटबॉल को पोपुलर किया है। सुनील छेत्री वर्तमान समय में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में दूसरे सबसे अधिक करने वाले सक्रिय गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। सुनील छेत्री ने 7 जून को दोहा के जसीम बिन हमद स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ एक ब्रेस बनाकर 2022 विश्व कप और 2023 एशियाई कप संयुक्त क्वालीफायर में भारत के लिए 2-0 से जीत सुनिश्चित की थी। बता दें कि यह मौजूदा 2022 विश्व कप और 2023 एशियाई कप संयुक्त क्वालीफायर में भारत की पहली जीत है। छेत्री ने 73 गोल हैं और अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी जिनके नाम 72 गोल हैं। इसके साथ ही छेत्री ने हालही में पीछे छोड़ दिया है।
छेत्री ने भारतीय फुटबॉल टीम को एक अलग पहचान दिलाई है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े मैच जीते है। छेत्री के शानदार प्रदर्शन के छेत्री ही भारत ने साल 2007, 2009 और 2012 के साथ 2011 SAFF चैम्पियनशिप में 3 बार नेहरू कप अपने नाम किया। उनकी कप्तानी में ही भारतीय टीम ने 27 सालों में अपने पहले एएफसी एशियाई कप के लिए क्वालीफाई किया था।
View this post on Instagram
उनके शानदार प्रदर्शन के चलते ही उन्हें 2011 में अर्जुन पुरस्कार और साल 2019 में पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। छेत्री को 2007, 2011, 2013, 2014 और 2017 में एआईएफएफ प्लेयर ऑफ द ईयर के रूप में नामित बी किया गया था।
Arjun Kapoor goes romantic with Malaika arora in the city of love ‘Paris’ on his ...
Happy Birthday Gautam Adani: Interesting facts about the billionaire and his wealth ...
Yoga Day 2022: सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना और मिताली समेत कई Indian Cricketers ...
International Yoga Day 2022: भारत से हुई योग की शुरुआत, पहुंचा दुनिया तक, जानें इतिहास ...