International Women's Day wishes 2023: 8 मार्च को सारी दुनिया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मना रही है। भारतीय संस्कृति में तो महिलाओं को देवी समान समझा जाता है। और उसकी पूजा होती है। पहले महिलाओं को घर की चार दीवारों में बंद करके रखा जाता था लेकिन आज महिलाओं के प्रति लोगों की सोच में परिवर्तन आया है। लंबे संघर्ष के बाद महिलाएं अपने अधिकार छीन पायीं हैं। आज ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां नारी शक्ति न पहुंची हो। अपने त्याग, संघर्ष और बलिदान की कहानी लिखते हुए महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे हैं। इसलिए 8 मार्च का दिन महिलाओं को समर्पित है। जीवन में अहमियत रखने वाली महिलाओं जैसे मां, बहन, पत्नी, बेटी या दोस्त को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आप विश कर सकते है।
शिक्षा की ताकत को जानों
नारी तुम खुद को पहचानो
तुम हो मानवता की पालनहार
इस सृष्टि पर हो उपकार
नमन तुझे है आज की नारी
अब तू नहीं रही बेचारी
कर सकती तू सारे काम
आज की नारी तुझे सलाम
कोमल है कमज़ोर नहीं
शक्ति का नाम ही नारी है
जग को जीवन देने वाली
मौत भी तुझसे हारी है।
नारी! तुम केवल श्रद्धा हो
विश्वास-रजत-नग पगतल में
पीयूष-स्रोत-सी बहा करो
जीवन के सुंदर समतल में
जब आप एक पुरुष को शिक्षित करते हैं
तो केवल एक आदमी शिक्षित होता है
लेकिन एक स्त्री के शिक्षित होने से
पूरी पीढ़ी शिक्षित होती है।