IPL 2022 : मुंबई इंडियंस को सोमवार को आईपीएल 2022 के 56वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता ने मुंबई को 52 रनों से करारी शिकस्त दी। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इस हार का जिम्मेदार बल्लेबाजों को ठहराया है। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165/9 का स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में मुंबई ने 17.3 ओवर में 113 रन पर ढेर हो गई।
मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ‘‘इस तरह की पिच पर हम किसी भी दिन विरोधी टीम के इस स्कोर को स्वीकार करते। गेंदबाजों ने पारी के दूसरे हाफ में शानदार प्रदर्शन किया। बुमराह ने आज विशेष प्रदर्शन किया।” उन्होंने आगे कहा, ‘‘लेकिन आज हमने जिस तरह की बल्लेबाजी की उससे मैं निराश हूं। मुझे लगता है कि इस पिच पर यह प्रतिस्पर्धी स्कोर था लेकिन हमने बल्ले से खराब प्रदर्शन किया। हम यहां चौथा मैच खेल रहे थे इसलिए हमें पता था कि पिच कैसा बर्ताव कर सकती है। कुछ गेंद काफी तेजी से उछली लेकिन ऐसा होता है। हमें पता है कि तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी लेकिन आज हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की, साझेदारियां नहीं बनाई और हमें आज इसकी कमी खली।''
आपको बता दें कि किशन के अलावा मुंबई इंडियंस का कोई बल्लेबाज 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाया। लगातार मिल रही हार के बाद रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी सवाल उठ रहे हैं।