Khesari lal yadav bhojpuri song:
भोजपुरी सनेमा के स्टार कलाका Khesari Lal Yadav (Khesari New Bhojpuri Song) इन दिनों एक के बाद एक धमाकेदार गाने पेश किए जा रहे हैं। बीते कुछ दिनों पहले भी खेसारी ने जबरदस्त हिट दिए हैं। अब खेसारी का नया गाना रिलीज हुआ है जिसमें वह अभिनेत्री सहर अफसा के साथ बोल्ड अवतार में नजर आ रहे हैं। उनके नए गाने का नाम है ‘उपासे रहीं का’ (Upase Rahin Ka). एक्टर का यह गाना उनकी आने वाली फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके से है। जो आजकल काफी वायरल हो रहा है।
इस गाने में खेसारी (Khesari Lal Yadav) के साथ भोजपुरी सिनेमा की ही एक्ट्रेस सहर आफसा (Sahar Afsha) दिखाई दे रही हैं। इस गाने में सहर अफसा का हॉट अंदाज देखकर उनके फैंस दीवाने हो गए हैं। खेसारी के हर गाने के जैसे ही इस गाने को भी काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
अब तो ये सोचने वाली बात कि जब गाना ही इतना बोल्ड बनाया गया है तो फिल्म में तो मेकर्स ने धूम ही मचा दी होगी। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के फैंस इस नए गाने को खूब प्यार दे रहे हैं। अब तक गाने को कई लाख लाइक्स मिल चुके हैं। कई बार शेयर भी किया जा चुका है।
इस गाने को एंटर10 रंगीला के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर दो दिन पहले रिलीज कर दिया गया है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। आशुतोष तिवारी ने इस गाने के बोल लिखे हैं। साथ ही इसका म्यूजिक रजनीश मिश्रा ने दिया है।