Mainpuri Bypoll: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अब मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव (Mainpuri Lok Sabha By-Election) की चर्चा शुरू हो गई है। मैनपुरी लोकसभा सीट सपा परिवार का गढ़ मानी जाती है। यहां से वर्तमान में मुलायम सिंह यादव सांसद थे, लेकिन अब उनके निधन के बाद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के अलावा परिवार के ही कुछ लोगों के उपचुनाव में उम्मीदवार बनने की संभावना है।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव का है, जो कि कन्नौज की पूर्व सांसद भी रह चुकी है। डिंपल यादव के अलावा अखिलेश के चाचा शिवपाल सिंह को भी इस महत्वपूर्ण सीट पर उतारा जा सकता है, क्योंकि शिवपाल सिंह यादव ने बीते दिनों कहा था कि अगर नेताजी मैनपुरी से चुनाव नहीं लड़ते, तो मैं चुनाव लड़ूंगा। हालांकि, अपने इस बयान पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा था कि नेताजी के रहते मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा। ऐसे में अब नेताजी के न होने से शिवपाल को मैनपुरी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
हालांकि, इन नामों के अलावा इस सीट पर अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव के नाम को लेकर भी चर्चा तेज है, क्योंकि धर्मेंद्र यादव सपा के लिए भरोसेमंद लोगों में से गिने जाते हैं। जबकि सपा परिवार के तेज प्रताप सिंह यादव की दावेदारी भी मानी जा रही है, क्योंकि तेज प्रताप सिंह यादव लोकसभा उपचुनाव 2014 में मैनपुरी उम्मीदवार बनाए गए थे
Shivpal Yadav को देखते ही CM Yogi को याद आई महाभारत, Akhilesh Yadav के सामने ...
Lok Sabha Elections 2024: क्या चाचा Shivpal Yadav और Akhilesh Yadav रोक पाएंगे ...
लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने पर स्वामी प्रसाद समेत 10 पर FIR ...
Shivpal को Samajwadi Party में मिली जिम्मेदारी, Akhilesh ने बनाया राष्ट्रीय महासचिव | ...