G20 Summit के लिए नागपुर को सजाया जा रहा है | ये सम्मेलन 20 मार्च से 22 मार्च तक चलेगा। जगह जगह पौधे लगाए जा रहे हैं | लेकिन इसी बीच एक चौंका देने वाली वीडियो वायरल हो रही है | जिसमें दो शख्स BMW कार में आए और पौधे चुराने लगे | ये घटना वर्धा रोड की है | महंगी कार में इस तरह गमले चुराने का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है |
G-20 शिखर सम्मेलन नागपुर में होने वाला है, इसी को देखते हुए फूलों वाले गमले लगाए जा रहे हैं | पूरे नागपुर को सजाया जा रहा है | लेकिन एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में शाम के समय दो शख्स BMW कार से उतरकर गमले चुरा रहे हैं | हैरानी की बात तो यह है कि जिस कार में गमले चुराने का काम किया गया है, उसकी कीमत लाखों में है | वीडियो देखकर लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं | खबरों की मानें तो इन दोनों युवकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।