राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। वहीं, दूसरी ओर देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक मौसम अपडेट में जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और आसपास के अन्य क्षेत्रों में पहुंच गया है। मानसून के चलते शनिवार को महाराष्ट्र के ठाणे, रायगढ़, पालघर, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और मुंबई के अलग-अलग स्थानों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, कोंकण (मुंबई सहित), मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों और कर्नाटक के कई जगहों समेत में आगे की ओर बढ़ गया है।
Weather Update: UP, MP, Bihar सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली में ...
Weather Update : UP में बारिश का अलर्ट, दिल्ली में कैसा रहेगा ...
Weather Update: MP, Bihar समेत कई राज्यों में बारिश, Delhi में Yamuna River उफान पर ...
Delhi Flood ALERT: पहाड़ों में भारी बारिश से Yamuna का जलस्तर बढ़ा, Delhi में बाढ़ ...