Navratri Bhojpuri Devi Geet 2022: इस बार चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत 2 अप्रैल से हो चुकी है और ऐसे में पूरे देशभर में नवरात्रि के नौ दिनों तक देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अराधना हो रही है। इन दिनों पूरा माहौल मां शक्ति की भक्ति और अराधना से परिपूर्ण हो रखा है। नववर्ष के रूप में मनाए जाने वाले इन पवन दिनों में चारों ओर माता के भजन-आरती सुनाई देते रहते है।
वहीं इसी बीच भोजपुरी जगत भी माता रानी के इन पावन दिनों में भक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आ रहा है। हालांकि आपको बता दें कि पहले भी इससे पहले भी नवरात्रि के विशेष त्यौहार पर बनाए गये भोजपुरी गीतों को काफी पसंद किए जाता रहा हैं। सिर्फ नवरात्रि ही नहीं बल्कि सावन, होली, दीवाली और महापर्व छठ जैसे तीज-त्योहार भोजपुरी लोकगीतों के बिना अधूरे होते हैं। जिसे देखते हुए इस साल भी भोजपुरी जगत के दिग्गज सितारों की एल्बम रिलीज हो रही है। जिसमे भोजपुरी के फेमस पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, निरहुआ और प्रमोद प्रेमी जैसे कलाकारों के देवी गीतों का नाम शामिल हैं।
यह भी पढिये: जानिए साल में आने वाली चारों नवरात्रियों के बारे में, सामान्य और गुप्त नवरात्रि के बीच यह है अंतर
यह भी पढिये: जानिए नवरात्रि 2022 की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, पूजा सामग्री और महत्व के बारे में
इस नवरात्रि के मौके पर भोजपुरी के जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) का भी सुपरहिट देवी गीत ‘अब छोड़ा माई आसनवा ना’ (Ab Chhoda Mai Asanava Na) नवरात्रि के दूसरे दिन यानी 3 अप्रैल 2022 को रिलीज हुआ था। इस देवी गीत में निरहुआ के आवाज के साथ उनके लुक की भी खूब तारीफ की गई। गाने के वीडियो में निरहुआ मईया के भक्तिरस में डूबे दिखे।
देंखे वीडियों- https://youtu.be/THTGlkoHFew
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) का नया नवरात्रि गीत ‘काली मईया’ हाल ही में 4 अप्रैल 2022 को यूट्यूब पर रिलीज हुआ। इस गाने को भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने के साथ भक्त देवी मईया की भक्ति में डूबे हैं। इस भजन को अभी तक लोग देख चुके है और लाइक कर चुके है।
देंखे वीडियों- https://youtu.be/X16dZ9_amzk
यह भी पढिये: नवरात्रि में भूलकर भी ना करें ये 10 काम, वरना होगा बड़ा नुकसान- जानें
भोजपुरी जगत में अपनी आवाज से पहचान बनाने वाले प्रमोद प्रेमी का भी नया गाना नवरात्रि में रिलीज किया गया है। खास बात यह है कि ये गाना DJ में रिलीज किया गया है। गाने का नाम है ‘नवरातर भुखल बाड़ू’।
देंखे वीडियों- https://youtu.be/rfLf4KeYNwQ
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari lal Yadav) देवी गीत " देव की दुलारी मैया" भी चैत्र नवरात्र के मौके पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को अभी तक लाखों लोग देख चुके है।
देंखे वीडियों- https://youtu.be/Gb8137Vz_4E
भोजपुरी सुपरस्टार अनु दुबे का देवी गीत "जगत दुलारी मैया " भी चैत्र नवरात्र के मौके पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने को भी अभी तक लाखों लोग देख चुके है। यह गाना Anu Dubey Entertainment चैनल पर रिलीज किया गया है।
देंखे वीडियों- https://youtu.be/akDJH0ykOx0