Republic day 2023 : देशभर में आज 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गुरुवार सुबह बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पंजाब की अटारी सीमा पर फहराकर गणतंत्र दिवस मनाया। पाकिस्तान रेंजर्स की तरह से BSF को गणतंत्र दिवस की बधाई भी दी गई। इस दौरान दोनों देशों के जवानों ने एक दूसरे को मिठाई भेंट कर भाईचारे का संदेश दिया।
#WATCH | National flag unfurled at Punjab's Attari border on #RepublicDay2023 pic.twitter.com/lEE7u7y0XH
— ANI (@ANI) January 26, 2023
अटारी सीमा पर तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ। जिसके बाद शहीदों को नमन किया गया। तिरंगा फहराने के बाद डीआईजी बीएसएफ ने कहा, “मैं, सभी देशवासियों को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हम देश की अखंडता को बरकरार रखेंगे। इतना ही नहीं, हम भारत की प्रथम सीमा पंक्ति होने के कारण देशवासियों को बाहरी आक्रमणों से सुरक्षित रखना हमारा कर्तव्य है। हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन जान की बाजी लगाकर हमेशा की तरह करते रहेंगे।”