Republic Day 2023: नए साल की शुरुआत के साथ ही देशभर में 26 जनवरी की तैयारियां जोरों शोरों पर चल रही है। भारत के इस राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर बच्चों के स्कूलों से लेकर बड़ों के ऑफिस भी तिरंगे के रंग में रंगना शुरू हो गए है। आजादी के दिन (15 अगस्त) के साथ ही गणतंत्र दिवस का दिन भी भारतवर्ष के लिए सबसे ज्यादा खास है। साल 1950 में इसी दिन भारत का संविधान लागू किया गया था। खास बात तो यह है कि इसी दिन भारत को पूर्ण रूप से गणराज्य का दर्जा मिला था।
यही वजह है कि हर साल इस मौके पर देश की राजधानी दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर भव्य परेड भी आयोजित की जाती है। इस अवसर पर भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई राजनेता मौजूद होते है। इसके साथ ही भारतीय सेना, वायुसेना, नौसेना आदि विभिन्न रेजिमेंट इस परेड में हिस्सा लेती हैं। इसके साथ ही स्कूल और कॉलेज के बच्चे भी रंगारंग कार्यक्रम में लेते है। दूसरे शब्दों में कहें, तो इस दिन भारत की सैन्य ताकत के साथ संस्कृति की झलक भी देखने को मिलती है।
वहीं, राष्ट्र के इस बड़े पर्व पर देशभक्ति गीतों के साथ समारोह भी आयोजित किये जाते है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को बधाई संदेश भी देते है। ऐसे में हम आपके लिए राष्ट्रीय पर्व की शुभकामना संदेश लेकर आएं है। जिन्हें आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और साथी लोगों के साथ शेयर कर सकते है।
खूबसूरती ऐसी हैं मेरे वतन की
शान हैं दिल में तिरंगे की
जिन्दगी से इतना प्यार न रह गया
भारत माँ का दुलार ही जीवन बन गया
Happy Republic Day
ये कोई न पूछो की क्या हैं हमारी कहानी
हमारी पहचान तो ये हैं की हम हैं हिंदुस्तानी
Happy Republic Day
देशभक्तों से ही देश की शान है
देशभक्तों से ही देश का मान है
हम उस देश के फूल हैं यारों
जिस देश का नाम हिंदुस्तान है
Happy Republic Day
कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
भारत माता तेरी गाथा, सबसे ऊंची तेरी शान
तेरे आगे शीश झुकाएं, दें तुझको सब सम्मान।
भारत माता की जय, हैप्पी रिपब्लिक डे
जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई,
मगर वतन सेखूबसूरत कोई सनम नहीं होता,
नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हैं कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता।
Happy Republic Day