Shaadi (Vivah) Shubh Muhurat 2022 Full List : हिंदू धर्म में शादी करने से पहले मुहूर्त देखा जाता है। आप ने भी अपने परिवार में देखा होग कि घर के बड़े सदस्य शादी के लिए शुभ मुहूर्त निकलवाते हैं और उसी दिन विवाह संपन्न किया जाता है। साल में विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त होते हैं तो कुछ महीने ऐसे भी होते हैं जब कोई मुहू्र्त ही नहीं होते हैं। साल 2021 में शादी के मुहूर्त काफी कम थे। साथ ही में कोरोना के चलते भी शादियां नहीं हो पाई। लेकिन साल 2022 में जनवरी से लेकर दिसंबर तक पूरे साल ही जमकर शहनाइयां बजने वाली हैं।
इस लेख में हम आपको साल 2022 के सभी 12 महीनों में कब-कब विवाह के शुभ मुहूर्त (Shaadi Shubh Muhurat 2022 Full List In Hindi) की जानकारी दे रहे हैं। नीचे दिए गए पूरे साल के शुभ विवाह मुहूर्त की तिथियों को ध्यान में रखते हुए आप विवाह कार्यक्रम के लिए तारीखों का चयन आसानी से कर सकते हैं।
साल में कुछ महीने ऐसे भी होते हैं जब कोई शुभ मुहूर्त नहीं होता है। साल 2022 में तीन महीने अगस्त, सितंबर और अक्टूबर में चातुर्मास के कारण कोई भी विवाह मुहूर्त नहीं है।
महीना | विवाह शुभ मुहूर्त 2022 |
January 2022 Shadi Shubh Muhurat |
इस महीने 22, 23, 24 और 25 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा। |
February 2022 Shadi Shubh Muhurat |
5, 6, 7, 9, 10, 11, 12, 18, 19, 20 और 22 तारीख के शुभ मुहूर्त हैं। |
March 2022 Shadi Shubh Muhurat |
इस महीने की 4 और 9 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा। |
April 2022 Shadi Shubh Muhurat |
अप्रैल में 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को शुभ मुहूर्त है। |
May 2022 Shadi Shubh Muhurat |
इस महीने 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा। |
June 2022 Shadi Shubh Muhurat |
जून में शादी 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ है। |
July 2022 Shadi Shubh Muhurat |
इस महीने में 4, 6, 7, 8 और 9 तारीख को शुभ मुहूर्त है। |
August 2022 Shadi Shubh Muhurat |
इस महीने शादी के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। |
September 2022 Shadi Shubh Muhurat |
इस महीने शादी के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। |
October 2022 Shadi Shubh Muhurat |
इस महीने शादी के लिए कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। |
November 2022 Shadi Shubh Muhurat |
नवंबर महीने में 25, 26, 28 और 29 तारीख को शादी के शुभ मुहूर्त हैं। |
December 2022 Shadi Shubh Muhurat |
साल के आखिरी महीने में 1, 2, 4, 7, 8, 9 और 14 तारीख को शुभ मुहूर्त रहेंगे। |
बता दें कि विवाह मुहूर्त निकालते समय शुक्र तारा और गुरु तारा पर विचार किया जाता है। कहा जाता है कि बृहस्पति और शुक्र के अस्त होने विवाह समेत कोई भी मांगलिक कार्यक्रम नहीं किए जाते हैं। इस दौरान कोई विवाह नहीं किया जाता है।
Disclaimer : 'इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।'
Famous & Lesser Known Kapoor Family Ki Bahuein | 4th Generation Alia Bhatt ...
Alia & Ranbir Secret Wedding: Why Celebs keep their wedding a secret from Fans and ...
Glam Eye Makeup Tutorial: How to Do Easy Eye Makeup at home ...
Anupam Mittal Biography: Everything about the Founder and CEO of shaadi.com who is an Investor ...