Top 10 Richest Cricketers in the world : भारत में क्रिकेट सबसे अधिक देखने जाने वाले खेलों में से एक है इसकी लोकप्रियता ने पिछले कुछ सालों में और भी रफ्तार पकड़ी है। ऐसे में इन खिलाड़ियों को भारी-भरकम फीस मिलती है। क्रिकेटर फीस के अलावा Advertisment से भी कमाई करते हैं। इस वीडियो में हम आपको दुनिया के 10 सबसे अमीर क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे हैं।
भारत के महान सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उनके पास लगभग 1090 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। सचिन क्रिकेट से तो संन्यास ले चुके हैं लेकिन अभी वो कई ब्रांड एंडोर्समेंट और प्रायोजन सौदों से पैसा कमाते हैं।
भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पास करीब 767 करोड़ रुपये की संपत्ति है और वो दुनिया के दूसरे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। धोनी की कप्तानी में, भारतीय क्रिकेट टीम ने दो एशिया कप, एक ICC चैंपियंस ट्रॉफी, एक ICC T20 विश्व कप और प्रतिष्ठित 2011 क्रिकेट विश्व कप जीता है।
विराट कोहली निस्संदेह वर्तमान पीढ़ी के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटर हैं। उनके पास करीब 638 करोड़ रुपये की संपत्ति है। कोहली के अपने फैशन ब्रांड Wrogn और One8 (प्यूमा के साथ साझेदारी) हैं। वह फोर्ब्स के दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीटों की सूची में शामिल हो चुके हैं।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग 2012 में खेल से संन्यास लेने के बावजूद चौथे सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 500 करोड़ रुपये है।
के पूर्व बल्लेबाज ब्रायन लारा दुनिया के 5वें सबसे अमीर क्रिकेटर हैं। उनकी कुल संपत्ति करीब 415 करोड़ रुपये है।
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न इस लिस्ट में छठे नंबर पर हैं। उन्होंने बहुत पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था और अभी भी वे 346 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति के साथ विश्व स्तर पर सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक बने हुए हैं।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जैक्स कैलिस 339 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ इस सूची में 7वें स्थान पर हैं। वर्तमान में वह दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के क्रिकेट कोच हैं।
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और कप्तान वीरेंद्र सहवाग इस सूची में 277 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 8वें स्थान पर हैं।
दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों की इस सूची में अगला नंबरयुवराज सिंह हैं जिनकी कुल संपत्ति 245 करोड़ रुपये से अधिक है। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर का क्रिकेट करियर शानदार रहा है।
शेन वॉटसन के पास 210 करोड़ रुपये से अधिक की कुल कुल संपत्ति है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में बहुत योगदान दिया।
BGMI TOP IGL: Battlegrounds Mobile India Top In-Game Leaders including Soul Mavi and Owais. ...
Rihanna becomes a billionaire at only 33! Journey from Bad Girl RiRi to World’s Richest ...
Cristiano Ronaldo becomes the first celebrity to reach 300 million followers mark on Instagram ...
दुनिया के सबसे अमीर शख्स में नहीं रहे Elon Musk, एक Tweet से ...