Viral Video : सोशल मीडिया पर अक्सर कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कुछ वीडियो देखकर आपकी हंसी छूट जाती है तो कुछ वीडियो देखने के बाद आपका दिल टूट जाता है। इन दिनों भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लड़के का दिल टूटते देखकर लोग हैरान रह गए। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब वायरल हो चुका है।
Witnessed such a sad situation today yoh 💔 pic.twitter.com/RPFvMS7bga
— ⭐️Certified Fixer⭐️ (@Madame_Fossette) April 27, 2022
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स एक महिला को भरी भीड़ में प्रपोज करता है, लेकिन सब लोग तब हैरान जाते हैं जब लड़की उस शख्स का प्रपोजल रिजेक्ट कर देती है। ऐसे में लड़का काफी असहज नजर आता है और कुछ हद तक बेइज्जती महसूस करता है। लड़का काफी देर तक घुटनों के बल बैठा रहता है लेकिन लड़की उसे कोई भाव नहीं देती है।
दरअसल, एक लड़की फूड रेस्टोरेंट में कुछ ऑर्डर कर रही है। तभी वहां पर एक शख्स उस लड़की के पीछे हाथ में रिंग लिए नजर आता है और लड़की को प्रपोज कर देता है। इसके बाद वहां मौजूद लोग हूटिंग करना शुरू कर देते हैं। कुछ लोग तो इस घटना को अपने मोबाइल फोन के कैमरे में भी कैद करने लगते हैं। लेकिन लड़के की सबके सामने किरकिरी हो जाती है जब लड़की उसका प्रपोजल रिजेक्ट कर देती है और वहां से चली जाती है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।