भारत की हरनाज़ संधूमिस यूनिवर्स 2021 बन गई है। पंजाब की रहने वाली हरनाज़ ने सोमवार को इज़राइल के इलियट में आयोजित 70वें मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व किया। यह देश के लिए गर्व का मौका है। 21 साल बाद चंडीगढ़ की यह मॉडल प्रतिष्ठित ताज घर ले आई। हरनाज़ संधू के मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम करते ही उन्हें दुनियाभर से बधाइयां मिलना शुरू हो गई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि हरनाज संधू के फेवरेट खिलाड़ी कौन है?
The new Miss Universe is...India!!!! #MISSUNIVERSE pic.twitter.com/DTiOKzTHl4
हरनाज संधूने डिवाइन इन्फो नाम की एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में बताया था कि पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली हैं। वह उनको बतौर प्लेयर पसंद करती है। जैसा कि आप जानते हो कि विराट ने हाल ही में वनडे टीम की कप्तानी पद से हटा दिया गया है, जबकि वर्ल्डकप से पहले उन्होंने खुद ही टी20 टीम की कप्तानी छोड़ दी थी। मुताबिक मिस यूनिवर्स का ताज पहनने वाली हरनाज संधू को घुड़सवारी करने का बहुत शौक है। इसके साथ ही वह स्विमिंग करना भी पसंद करती है।
WHO ARE YOU? #MISSUNIVERSE pic.twitter.com/YUy7x9iTN8
हरनाज़ संधू ने कहा, "मैं ईश्वर, मेरे परिजन और मिस इंडिया संगठन की आभारी हूं जिन्होंने इस पूरे सफ़र में मेरा मार्गदर्शन किया और मेरा समर्थन किया। उन सबके लिए बहुत सारा प्यार जिन्होंने मुझे ताज दिलाने के लिए प्रार्थनाएं कीं। 21 सालों के बाद भारत के लिए यह गौरवशाली ताज ले जाना सबसे बड़े गर्व का क्षण है।"
सवाल: आज के समय में दबाव का सामना कर रही उन युवा महिलाओं को वो क्या सलाह देना चाहेंगी जिससे वो उसका सामना कर सकें?"
जवाब : हरनाज़ संधूने कहा, "आज के युवा पर सबसे बड़ा दबाव उनका खुद पर भरोसा करना है। यह जानना कि आप अनोखे हो यह आपको खूबसूरत बनाता है। अपने आप की दूसरों से तुलना करना बंद करिए और पूरी दुनिया में जो हो रहा है उस पर बात करना बेहद ज़रूरी है। बाहर निकलिए, खुद के लिए बोलिए क्योंकि आप ही अपने जीवन के नेता हैं। आप खुद की आवाज़ हैं। मैं ख़ुद में विश्वास करती हूं और इसीलिए मैं आज यहां पर खड़ी हूं।"