Wedding Viral Video: देशभर में शादियों का सीजन जोरों-शोरों पर चल रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़ी कई वीडियो देखने को मिल रही है। शादी में आए बरातियों से लेकर दूल्हा-दुल्हन तक से जुड़ी इन जबरदस्त वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स बहुत पसंद भी करते है। जिसके पीछे की वजह इन वीडियो में शामिल कुछ ऐसे अनोखे और फनी कंटेंट का होना होता है। ऐसी वीडियो को देखने के बाद व्यक्ति अपने दिनभर की थकान को भी भुला देता है।
इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर अब एक बहुत ही फनी वीडियो सामने आई है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे है। दरअसल, शादी के दौरान दूल्हा दुल्हन को गोद में उठाए हुए नजर आ रहा है। जैसे ही दूल्हा सीढ़ियों से नीचे उतरता है। तभी उसका पैर स्लिप हो जाता है। जिसके बाद दूल्हा दुल्हन को गोद में लिए हुए धड़ाम से नीचे गिर जाता है।
हालांकि, इस घटना में राहत की बात यह होती है कि दोनों को कोई चोट नहीं आती। वीडियो में आगे देखा जा सकता है जैसे ही दूल्हा दुल्हन को लेकर गिरता है। उसके बाद भी दूल्हा काफी नॉर्मल रहता है और फिर दुल्हन को किस भी करता हुआ नजर आ रहा है। सीढ़ियों से गिरने के बाद भी दूल्हा यही नहीं रुकता, बल्कि वह दुल्हन को फिर से गोद में उठा लेता है। हालांकि, इस बार वह बहुत आराम आराम से आगे उतरता हुआ दिख रहा है।
इस वीडियो को अबतक 74 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके है। तो 2 लाख से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो पर लाइक भी किया है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट भी कर रहे है। जहां कुछ यूजर दूल्हे की इस हरकत को बेवकूफी बता रहे है, तो कुछ यूजर्स दूल्हे के इस प्यार और हौसले की जमकर तारीफ भी कर रहे है।
Step-By-Step Haldi MakeUp Tutorial | Haldi Outfit | HerZindagi | Fenil Umrigar ...
Rahul Gandhi Marriage: शादी को लेकर बोले राहुल गांधी, शादी में देरी का बताया कारण ...
Watch: दूल्हे की इस जिद ने करवा डाली दुल्हन की भी भारी फजीहत, ...
Wedding Video: शादी के दौरान स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई जोरदार मारपीट, ...