Dulha Dulhan ka Video: देशभर में शादी का सीजन जोरों शोरों से चल रहा है, तो सोशल मीडिया पर भी शादी से जुड़ी कई वीडियो तेजी से वायरल होनी शुरू हो गई है। इसी कड़ी में एक ऐसी वीडियो सामने आयी है, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया है। दरअसल, इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन सात जन्मों का साथ निभाने की कसम खाने से पहले एक दूसरे के साथ जोरदार मारपीट करते हुए दिख रहे है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा दुल्हन स्टेज पर खड़े होते है। ऐसे में जब दूल्हा दुल्हन को मिठाई खिला रहा होता है, तो शादी का रंग बेरंग हो जाता है। जिसकी वजह यह है कि दूल्हा दुल्हन के मुंह में जबरदस्ती मिठाई देता है, जिस बात से नाराज होकर दुल्हन दूल्हे को चांटा लगा देती है। स्टेज पर यूं थप्पड़ के लगने से दूल्हा काफी गुस्से से भर जाता है और इसके तुरंत बाद वो भी दुल्हन के साथ मार पिटाई करनी शुरू कर देता है।
Kalesh B/w Husband and Wife in marriage ceremony pic.twitter.com/bjypxtJzjt
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 13, 2022