WPL 2023: भारत में महिला प्रीमियर लीग का पहला सीजन चल रहा है। ऐसे में भारतीय महिला क्रिकेटर के साथ साथ विदेशी महिला क्रिकेटर भी कुछ न कुछ नया करती रहती है। होली पर सभी मलिा क्रिकेटरों ने जमकर होली खेली और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की। इसी तरह दिल्ली कैपिटल्स टीम की महिला क्रिकेटरों ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह दिलेर मेहंदी के गानों पर डांस करती नज़र आ रही हैं।
दिल्ली कैपिटल्स टीम के खिलाड़ियों ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी के फेमस गाने ‘‘बोलो तारा-तारा’’ डांस किया। महिला खिलाड़ी इस गाने पर काफी एन्जॉय करते नज़र आईं। महिला क्रिकेटरों के इस डांस का वीडियो जिसका दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आपको बता दें कि कप्तान मेग लैनिंग की अगुआई में टीम ने काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। महिला प्रीमियर लीग दिल्ली कैपिटल्स ने चार मैच खेले हैं जिनमें से तीन मैचों में जीत हासिल की है।
दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में 60 रनों की बढ़त से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर कोे हराया था। दिल्ली कैपिटल्स ने दूसरे मैच में यूपी वॉरियर्स को 42 रनों से हराया था। बात करें टीम अंक तालिका की तो दिल्ली अभी दूसरे स्थान पर है। दिल्ली के अच्छे प्रदर्शन के बाद तो दिल्ली कैपिटल्स का तरह इंजॉय करना तो बनता ही है। दिल्ली कैपिटल्स फ्रेंचाइजी ने डांस की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है और साथ ही लिखा है कि “इसे देखने के बाद हम बस इतना ही कह सकते हैं 𝑯𝒂𝒚𝒐 𝑹𝒂𝒃𝒃𝒂 😂💙”