MI vs DC Playing 11 : महिला प्रीमियर लीग का 7वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आज यानी मैच 9 मार्च, गुरूवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। हरमनप्रीत की कप्तानी में मुंबई का अबतक का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं, मेग लैनिंग की अगुवाई में दिल्ली का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। ऐसे में आज के मुकाबले में दोनों टीम के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है।
महिला मुंबई इंडियंस की बात करें, तो इस टीम ने अब तक एक मैच भी नहीं हारा है। मुंबई ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत हासिल की है। मेग लैनिंग की अगुवाई में दिल्ली ने अबतक दोनों मैच में जीत हासिल की है। हालांकि दोनों टीमों से एक किसी एक टीम का जीत का सिलसिला आज खत्म होने वाला है।
Match- महिला मुंबई इंडियन और महिला दिल्ली कैपिटल्स
Date & Time - 9 मार्च, शाम 7:30 बजे
Venue - डॉ डीवाई पटिल स्पोर्ट्स अकादमी
दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), एलिस कैप्सी, शिखा पांडे, जेस जोनासेन, लौरा हैरिस, राधा यादव, मिन्नू मणि, तान्या भाटिया, पूनम यादव, स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी, तीता साधु, जसिया अख्तर, तारा नॉरिस, अपर्णा मंडल, जेमिमा रोड्रिग्स , शैफाली वर्मा, मरिजैन कप्प।
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, हेले मैथ्यूज, हीथर ग्राहम, इस्सी वोंग, क्लो ट्राईटन, प्रियंका बाला, धारा गुर्जर, सायका इशाक, हुमैरा काजी, सोनम यादव, जिंतिमनी कलिता, नीलम बिष्ट, नट साइवर-ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, यस्तिका भाटिया, अमेलिया केर।