Coronavirus India Update: कोरोना का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिल्ली में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसे देखते हुए यहां नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। दिल्ली Delhi के Health Minister Satyendar Jain ने Night Curfew लगाने की वजह बताई है। उन्होंने कहा कि, “हमने शहर में नाइट कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया, क्योंकि शहर के विभिन्न हिस्सों में पार्टियों और सभाओं के आयोजन के बारे में खबरों आ रही थीं। अभी की स्थिति को देखते हुए, एक व्यक्ति एक सभा में सभी में संक्रमण फैला सकता है, इसलिए हमने यह कदम उठाया।” उन्होंने कहा कि यह कठोर कदम नहीं है कई श्रेणियों में छूट भी दी गई है।
दिल्ली सरकार के आदेश के मुताबिक रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। कोरोना मामलों में बढ़ोतरी वाले दूसरे राज्यों जैसे महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में पहले ही नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है
नाइट कर्फ्यू के दौरान जो लोग वैक्सीन लगवाने जाना चाहते है उनको छूट होगी।
प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को मूवमेंट की इजाजत होगी
राशन, किराना, फल सब्जी, दूध, दवा से जुड़े दुकानदारों को ई-पास के जरिए ही मूवमेंट की छूट दी जाएगी।
वैध टिकट दिखाने पर एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन और बस अड्डे आने जाने वाले यात्रियों को छूट होगी।
आईडी कार्ड दिखाने पर प्राइवेट डॉक्टर नर्स पैरामेडिकल स्टाफ भ छूट होगी।
गर्भवती महिलाओं और इलाज के लिए जाने वाले मरीजों को छूट मिलेगी।
दिल्ली में Night Curfew रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।
महाराष्ट्र में Night Curfew रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक शनिवार-रविवार को लागू रहेगा।
पंजाब में Night Curfew रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।
राजस्थान में Night Curfew रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।
ओडिशा में Night Curfew रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।
गुजरात में Night Curfew रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।