IPL 2021 Auction: आज चेन्नई में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन की नीलामी हो रही है। इस बार कुल 1097 खिलाड़ियों ने इस मिनी-ऑक्शन के लिए रजिस्टर्ड किया है। नीलामी के लिए इस बार कुल 292 खिलाड़ियों का नाम सलेक्ट किया गया है। जिसमें,कई देसी और विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं इस सीजन के लिए 8 टीमों ने इस बार 139 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जबकि 57 खिलाड़ियों को अपनी टीम से रिलीज किया है।
राजस्थान रॉयल्स से रिलीज किए जाने के बाद स्टीव स्मिथ के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बोली लगानी शुरू की फिर पंजाब और फिर दिल्ली की टीम ने अपनी बोली को आगे बढ़ाया।अंत दिल्ली कैपिटल्स ने 2.20 करोड़ में स्टीव स्मिथ को अपनी टीम में शामिल किया।
शाकिब अल हसन बांग्लादेश के ऑलराउंडर हैं। इनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी हो चुकी है और ये 2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए थे। KKR ने 3.20 करोड़ की बोली लगाकर शाकिब को अपनी टीम में किया शामिल।
2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए ग्लेन मैक्सवेल। ऑस्ट्रेलिया के इस धुरंधर ऑलराउंडर के लिए कोलकाता की टीम ने बोली लगानी शुरू की इसके बाद राजस्थान की टीम ने इसे आगे बढ़ाया। आरसीबी ने लगातार बोली बढ़ाई और अंत में RCB ने 14.25 करोड़ में मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल किया।
2 करोड़ की बेस प्राइस वाले ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को आखिर में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड़ में खरीदा। इस बोली से वह आइपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा कीमत में युवराज सिंह बिके थे। युवराज सिंह कुल 16 करोड़ में बिके थे। मॉरिस के 2020 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने खरीदा था। पिछले साल की नीलामी में आरसीबी ने उन्हें 10 करोड़ में खरीदा था।
IPL 2021 SRH Full Players List : हैदराबाद ने खरीदे सबसे कम 3 खिलाड़ी, जानें पूरी टीम – Watch video
IPL 2021 PBKS Full Squad: Punjab Kings में 3 सबसे महंगे खिलाड़ी, जानें, पूरी टीम – Watch Video
IPL 2021 RR Full Squad: Rajasthan ने खरीदे कुल 8 खिलाड़ी, जानें पूरी लिस्ट – Watch Video
IPL 2021 MI Full Squad: Mumbai ने कौन-सा खिलाड़ी खरीदा सबसे महंगा, जानें, पूरी टीम – Watch Video