IPL 2021 Auction : आईपीएल 2021 नीलामी में Chris Morris सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। क्रिस को राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 16.25 करोड़ में खरीदा। इस बोले के से वह आइपीएल के इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले बन गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा। युवराज को 2015 सीजन के लिए 16 करोड़ में दिल्ली की टीम ने खरीदा था। क्रिस मौरिस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं।
क्रिस मॉरिस का बेस प्राइस 2 करोड़ था। क्रिस के 2020 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने खरीदा था। पिछले साल की नीलामी में आरसीबी ने उन्हें 10 करोड़ में खरीदा था। लेकिन उनके खराब प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस टीम ने रिलीज कर दिया था। बता दें कि क्रिस शानदार ऑलराउंडर है जिनमें विकेट लेने की क्षमता के साथ के तूफानी बल्लेबाजी के लि भी जाने जाते हैं। आईपीएल 2021 के ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों को सबसे अधिक रकम में खरीदा गया है। जिनमें 1 भारतीय और 4 विदेशी खिलाड़ी हैं।
काईल जैमिसन न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज हैं, इनको बेस प्राइस से 20 गुना अधिक की बोली में खरीदा गया है। विराट कोहली की टीम ने काईल को 15 करोड़ में खरीदा।
2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए ग्लेन मैक्सवेल। ऑस्ट्रेलिया के इस धुरंधर ऑलराउंडर के लिए कोलकाता की टीम ने बोली लगानी शुरू की इसके बाद राजस्थान की टीम ने इसे आगे बढ़ाया। आरसीबी ने लगातार बोली बढ़ाई और अंत में RCB ने 14.25 करोड़ में मैक्सवेल को अपनी टीम में शामिल किया।
किंग्स इलेवेन पंजाब ने 14 करोड़ रुपये में 24 साल के कंगारु तेज गेंदबाज Jhay Richardson को अपनी टीम में किया शामिल।
सबसे अधिक रकम हासिल करने वाले भारतीय खिलाड़ी में गौथम शामिल हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें 46 गुना रकम अदा करके अपनी टीम में शामिल किया है। 9.5 करोड़ रुपये में गौथम को धोनी ने अपनी टीम में शामिल किया है।
IPL 2021 SRH Full Players List : हैदराबाद ने खरीदे सबसे कम 3 खिलाड़ी, जानें पूरी टीम – Watch video
IPL 2021 PBKS Full Squad: Punjab Kings में 3 सबसे महंगे खिलाड़ी, जानें, पूरी टीम – Watch Video
IPL 2021 RR Full Squad: Rajasthan ने खरीदे कुल 8 खिलाड़ी, जानें पूरी लिस्ट – Watch Video
IPL 2021 MI Full Squad: Mumbai ने कौन-सा खिलाड़ी खरीदा सबसे महंगा, जानें, पूरी टीम – Watch Video