IPL Auction 2021: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (IPL2021) के लिए 18 फरवरी को चेन्नई में खिलाड़ियों का ऑक्शन हुआ। ऑक्शन में सबसे आखिरी में बोली लगी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की। यह पहली बार है जब अर्जुन आईपीएल ऑक्शन का हिस्सी बने थे। अर्जुन का बेस प्राइस 20 लाख था। मुंबई इंडियंस ने उन्हें उनके बेस प्राइस पर ही खरीदा है। बता दें अर्जुन IPL 2020 में भी मुंबई इंडियंस टीम के साथ यूनाइटेड अरब अमीरात में नज़र आए थे।
Cricket in his blood. Refined in the nets. Now ready to take the 22-yards by storm 💙
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 18, 2021
Welcome home, Arjun Tendulkar!#OneFamily #MumbaiIndians #IPLAuction pic.twitter.com/jncjVF64Lh
ऑक्शन के आरंभ होने से पहले से ही ये कयास लगाए जा रहे थे कि अर्जुन मुंबई इंडियंस टीम में जाएंगे। अर्जुन मुंबई इंडियंस की टीम में ही गए। Auction के बाद मुंबई इंडियंस ने अर्जुन का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अर्जुन ने कोच, सपोर्ट स्टाफ का शुक्रिया कहा है। अर्जुन ने इस वीडियो में कहते हैं कि, 'मैं बचपन से मुंबई इंडिया का बहुत बड़ा फैन रहा हूं। मैं कोच, सपोर्ट स्टाफ और टीम मालिकों का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझ में भरोसा दिखाया।' उन्होंने आगे कहा- 'मैं मुंबई पल्टन ज्वॉइन करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं और ब्लू गोल्ड जर्सी पहनने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।'
"I would like to thank the coaches, owners and the support staff for showing faith in me." 🙌💙
— Mumbai Indians (@mipaltan) February 18, 2021
Arjun Tendulkar shares his thoughts on joining MI 👇#OneFamily #MumbaiIndians #IPLAuction pic.twitter.com/fEbF6Q1yUF
आपको बता दें कि अर्जुन तेंदुलकर ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली थी जिसमें उन्होंने मुंबई सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था। इसके बाद से ही अर्जुन के आईपीएल खेलना फिक्स हो गया था। अब देखना ये होगा कि वे IPL2021 में किस तरह से खेलते हैं।
Petrol Diesel Price: जनता को राहत, छठे दिन नहीं बढ़े Petrol-Diesel के दाम – Watch Video
किसान समर्थक ने जबरन रोकी Ajay Devgn की कार, कहा- शर्म करो... Watch Video
Mukesh Ambani House Antilia: Gelatin explosive-laden car found near his house in Mumbai.
IPL 2021 MI Full Squad: Mumbai ने कौन-सा खिलाड़ी खरीदा सबसे महंगा, जानें, पूरी टीम – Watch Video
Kieron Pollard ने ओवर में जड़े 6 छक्के, जिस गेंदबाज ने ली हैट्रिक, उसी के ओवर में किया ये करिश्मा
UP Panchayat Election 2021: यहां देखें जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण सूची 2021
Miss India Delhi 2019, Mansi Sehgal Biography: Her Journey from Pageant to Politics
Field Surveyor Career: Job Description, Eligibility criteria, Selection Process and Salary