Lion In Gujarat Junagadh Hotel: गुजरात के जूनागढ़ से एक बेहद ही मजेदार वीडियो सामने आई है। इस वीडियो में जूनागढ़ के एक होटल में एक छोटा से बोर्ड फांदकर शेर होटल में घुस जाता है। शेर वहां घूमता दिखाई दे रहा है। ये होटल हाईवे पर बना हुआ है। होटल के पास में ही जंगल है जहां से वो शेर होटल में घुस गया था। हालांकि शेर बिना किसी को कोई नुकसान पहुंचाए वापस चला जाता है। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी घटना कैद हुई है। जंगल के राजा शेर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
#WATCH | Gujarat: A lion was seen strolling at the premises of a hotel in Junagadh on February 8.
— ANI (@ANI) February 10, 2021
(Video source: CCTV footage) pic.twitter.com/4Dc86v8oZy
जानकारी के अनुसार ये वीडियो 8 फरवरी की सुबह 5 बजे की है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर होटल में यहां-वहां घूम रहा है। कुछ देर घूमने के बाद शेर एक छोटा सा बोर्ड फांदकर सड़क की ओर निकल जाता है। इसके बाद वहीं, पर होटल के गार्ड के केबिन के अंदर बैठा गार्ड शेर को देखकर उठ जाता है। अंत में शेर जंगल की तरफ भाग जाता है। हेटल के अलग-अलग जगह लगे सीसीटीवी कैमरे ने इस पूरी घटना को कैद किया है।
आपको बता दें जूनागढ़ में शेरों का इस तरह घूमने कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार शेर को ऐसे देखा गया है। शेर कभी हाईवे के बीच में बैठ जाते हैं तो कभी किसी गाड़ी के उपर बैठ जाते हैं।