Priyanka Gandhi in Mathura : नए कृषि कानूनों के खिलाफ जहां एक तरफ किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ Congress पार्टी यूपी में Mahapanchayat का आयोजन कर रही है। आज कांग्रेस की यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा Mathura में एक महापंचायत को संबोधित करने वाली हैं। Mathura के Palikheda में होने वाली महापंचायत के लिए प्रियंका गांधी निकल चुकी हैं।
प्रियंका गांधी के साथ Congress के कई बड़े नेता भी महापंचायत में नए कृषि काननों से होने वाले नुकसानों के बारे में किसानों का समझाएंगे। प्रियंका इन दिनों यूपी में काफी सक्रिया हो गई हैं। अगले साल प्रदेश में चुनाव होने हैं। इसके साथ प्रियंका इन दिनों बेहद धार्मिक हो गई। कुछ दिन पहले ही प्रियंका अपने दौरे पर मंदिरों के साथ मजारों पर भी माथा टेक रही हैं।
इससे पहले उन्होंने बिजनौर में किसान पंचायत को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि, 'ये तीनों कानून किसान के लिए नहीं बनाए गए हैं, ये इनके पूंजीपति मित्रों के लिए बनाए गए हैं। ये देश अंधा नहीं है, देख रहा है कि 7 सालों से देश में क्या हो रहा है। इनके पूंजीपति मित्रों को पूरा देश सौंप दिया गया है।' 'जब किसान कह रहा है कि हमें आपका कानून नहीं चाहिए तो आप कानून वापस क्यों नहीं ले लेते? क्या किसी की भलाई जबरदस्ती करते हैं? क्या प्रधानमंत्री की समझ देश के करोड़ों किसानों से ज्यादा है? क्या किसान ये नहीं जानते कि उनकी भलाई के लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं?'
प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि, 'पिछले 80 दिन से पूरी सर्दीभर किसान दिल्ली की सीमाओं पर डटे रहे, अब वे खुद को गर्मियों के लिए तैयार कर रहे हैं। वे किसलिए बैठे हैं? प्रियंका ने आगे कहा, 'कभी-कभी मैं सोचती हूं कि लोगों ने मोदी जी को दो बार क्यों चुना।' इस खबर के बारे में और अधिक जानने के लिए देखिए ये Video…
Assam Assembly Election : CAA को असम में हमेशा के लिए दफन कर देंगे : Badruddin Ajmal – Watch Video
Janhvi Kapoor in Dostana 2: Talks about her Comparison with Priyanka Chopra
Priyanka Gandhi will perform pooja in Varanasi on Ravidas Jayanti | Akhilesh Yadav | UP Election
Farmers Mahapanchayat: UP के Bijnor में आज Priyanka Gandhi करेंगी महापंचायत- Watch Video
Kieron Pollard ने ओवर में जड़े 6 छक्के, जिस गेंदबाज ने ली हैट्रिक, उसी के ओवर में किया ये करिश्मा
UP Panchayat Election 2021: यहां देखें जिला पंचायत अध्यक्षों की आरक्षण सूची 2021
Miss India Delhi 2019, Mansi Sehgal Biography: Her Journey from Pageant to Politics
Field Surveyor Career: Job Description, Eligibility criteria, Selection Process and Salary