Ramadan 2021 Start, End Dates & Time: कोरोना के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी बीच अब 14 अप्रैल से रमज़ान शुरू होने वाला है। 13 या 14 अप्रैल को चांद का दीदार होने के बाद रमजान शुरू हो जाएगा। जानकारी के अनुसार पहला रोजा 14 घंटा 8 मिनट का होगा। ये सबसे छोटा रोजा होने वाला है। वहीं आखिरी रोजा 14 घंटा 52 मिनट का होने वाला है और ये सबसे बड़ा रोजा होगा। रमजान के महीने को सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोज़ा रखते हैं। इस दिन वो पाक कुरान से छंद पढ़ते हैं एवं अल्लाह को अपनी नमाज़ (सलात) पेश करते हैं। इसके बाद इफ्तार के लिए एकत्र होते हैं।
रमज़ान को रमदान भी कहा जाता है। यह इस्लामी कैलेण्डर का नवां महीना होता है। इसको माह-ए- रमजान के नाम से भी जाना जाता है। यह एक पवित्र महीना होता है। इस महीने में खुदा से इबादत की जाती है। रमजान के महीने में शामिल है- रोजे रखने, रात में तरावीह की नमाज़ पढ़ना और क़ुरान तिलावत करना। मुसलमानों के लिए रमज़ान सबसे पाक महीना होता है। इस समुदाय के लोग पूरे महीने रोज़ा रखते हैं और सूरज निकलने के बाद डूबने तक कुछ भी खाते पीते नहीं हैं।
14 अप्रैल- सुबह 4:13 बजे – शाम 6 : 21 बजे
15 अप्रैल - सुबह 4:12 बजे – शाम 6 : 21 बजे
16 अप्रैल - सुबह 4:11 बजे – शाम 6 : 22 बजे
17 अप्रैल - सुबह 4:10 बजे – शाम 6 : 22 बजे
18 अप्रैल - सुबह 4:09 बजे – शाम 6 : 23 बजे
19 अप्रैल - सुबह 4:07 बजे – शाम 6 : 23 बजे
20 अप्रैल - सुबह 4:06 बजे – शाम 6 : 24 बजे
21 अप्रैल - सुबह 4:05 बजे – शाम 6 : 24 बजे
22 अप्रैल - सुबह 4:04 बजे – शाम 6 : 25 बजे
23 अप्रैल - सुबह 4:03 बजे – शाम 6 : 25 बजे
24 अप्रैल - सुबह 4:13 बजे – शाम 6 : 21 बजे
25 अप्रैल - सुबह 4:01 बजे – शाम 6 : 26 बजे
26 अप्रैल - सुबह 4:00 बजे – शाम 6 : 27 बजे
27 अप्रैल- सुबह 3: 59 बजे – शाम 6 : 28 बजे
28 अप्रैल - सुबह 3: 58 बजे – शाम 6 : 28 बजे
29 अप्रैल - सुबह 3: 57 बजे – शाम 6 : 29 बजे
30 अप्रैल- सुबह 3 : 56 बजे – शाम 6 : 29 बजे
1 मई - सुबह 3 : 55बजे – शाम 6 : 30 बजे
2 मई - सुबह 3 : 54 बजे – शाम 6 : 30 बजे
3 मई - सुबह 3 : 53 बजे – शाम 6 : 31 बजे
4 मई - सुबह 3 : 52 बजे – शाम 6 : 31 बजे
5 मई - सुबह 3 : 51 बजे – शाम 6 : 32 बजे
6 मई - सुबह 3 : 50 बजे – शाम 6 : 32 बजे
7 मई - सुबह 3 : 49 बजे – शाम 6 : 33 बजे
8 मई - सुबह 3 : 48 बजे – शाम 6 : 34 बजे
9 मई - सुबह 3 : 47 बजे – शाम 6 :34 बजे
10 मई- सुबह 3 : 46 बजे – शाम 6 : 35 बजे
11 मई - सुबह 3 : 45 बजे – शाम 6 : 35 बजे
12 मई - सुबह 3 : 44 बजे – शाम 6 : 36 बजे
13 मई – सुबह 3 : 44 बजे – शाम 6 : 36 बजे
रमजान में न केवल रोजा रखा जाता है बल्कि उन चीजों से भी तौबा की जाती है जिससे दूसरों को तकलीफ हो। इस दौरान झूठ बोलने, बुराई से तौबा और गलत कार्यों को नहीं किया जाता है। रमजान में इंसान खुद को खुदा के करीब लाता है।
Ramzan 2021: दिखा रमजान का चांद, इबादत का सिलसिला हुआ शुरू- Watch Video
Ramadan Mubarak 2021: रमजान के खास मौके पर अपने दोस्तों को ऐसे दें शुभकामनाएं
Top moments of 2020: साल 2020 की सबसे बड़ी खबरें, PUBG Ban से लेकर CAA protest तक, जानें सबकुछ
Eid al-Adha 2020: बक़रीद पर COVID-19 की मार, खरीददार हुए कम, व्यापारी परेशान- Watch Video
Coronavirus Update: COVID-19 संकट पर PM Modi की सरपंचों से चर्चा, देखें देश-दुनिया का पूरा अपडेट
ऐसा देश है मेरा: रमजान में हिन्दू-मुस्लिमों ने पेश की अनूठी मिसाल