Shubh Vivah Muhurat 2021: साल 2020 बस कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है। इस साल में शादी-विवाह के आयोजन में कोरोना की बंदिशों के कारण कई सारे शुभ मुहूर्त निकल गए। तो वहीं नववर्ष 2021 में बहुत कम विवाह, सगाई और लग्न के मुहूर्त देखने को मिल रहे हैं। अगले साल आपको शादी-विवाह लिए थोड़ा लंबा इंतजार करना पड़ेगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक, सबसे कम विवाह मुहूर्त जनवरी में है। पूरे महीने में सिर्फ 18 जवनरी को ही विवाह का मुहूर्त है। तो वहीं बात की जाए सबसे अधिक विवाह का मुहूर्त अगले साल मई महीने में है। मई 2021 में विवाह, सगाई और लग्न के 16 मुहूर्त देखने को मिल रहे हैं।
साल 2021 में फरवरी और मार्च महीने में कोई भी भी शुभ मुहूर्त नहीं है। इसके अलावा अगले साल तीन और महीने कोई भी कोई मुहूर्त नहीं है। ये तीन महीने है अगस्त, सितंबर और अक्टूबर जिसमें कोई भी मुहूर्त नजर नहीं आ रहा है। यदि आपके घर में किसी का अगले साल विवाह होने वाला है तो ये जरूरी है कि आपको पता होना चाहिए कि वर्ष 2021 में प्रमुख विवाह मुहूर्त कब है। ये देखकर आप अभी से ही अपने लिए उचित तारीख और समय तय कर सकते हैं। इसलिए जागरण TV आपको बताने जा रहा है साल 2021 के विवाह मुहूर्त के बारे में।
साल के पहले महीने सिर्फ एक दिन ही शादी-विवाह का मुहूर्त है। 18 जनवरी को शुभ मुहूर्त मिल रहा है।
फरवरी महीने में शादी-विवाह के लिए एक भी दिन शुभ मुहूर्त नहीं है।
मार्च महीने में भी शादी-विवाह के लिए एक भी दिन शुभ मुहूर्त नहीं है।
अप्रैल महीने में शादी-विवाह के लिए कुल 8 शुभ दिन हैं। अप्रैल में विवाह की शुभ तारीखें कुछ इस प्रकार है 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और 30
मई महीने में सबसे अधिक विवाह का मुहूर्त है। इसमें विवाह के लिए 16 शुभ दिन हैं। 1, 2, 7, 8, 9, 13, 14, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 28, 29 और 30 तरीख को विवाह के लिए शुभ दिन है।
जून महीने में 8 शुभ दिन हैं, जिसमें विवाह हो सकते हैं। 3, 4, 5, 16, 20, 22, 23 और 24 तारीख को शुभ मुहूर्त निकल रहा है।
जुलाई महीने में विवाह के लिए सिर्फ 5 शुभ दिन हैं। जुलाई में 1, 2, 7, 13 और 15 तारीख को विवाह संपन्न करा सकते हैं।
अगस्त महीने में भी शादी-विवाह के लिए एक भी दिन शुभ मुहूर्त नहीं है।
सितंबर महीने में भी शादी-विवाह के लिए एक भी दिन शुभ मुहूर्त नहीं है।
अक्टूबर महीने में भी शादी-विवाह के लिए एक भी दिन शुभ मुहूर्त नहीं है।
नवंबर महीने माह में विवाह के लिए 7 शुभ दिन हैं। इस महीने की 15, 16, 20, 21, 28, 29 और 30 तारीख को विवाह के लिए शुभ मुहूर्त निकल रहा है।
साल 2021 के आखिरी में सिर्फ 6 दिन ही शुभ हैं। दिसंबर में 1, 2, 6, 7, 11 और 13 तारीख को शुभ विवाह संपन्न करा सकते हैं।
Gudi Padwa 2021: आज मनाया जाएगा गुड़ी पड़वा, जानें इसकी पूजा विधि और महत्व
Holi Date : आज देशभर में मनाई जा रही होली, जानें क्या है शुभ मुहूर्त
Maha Shivratri 2021: महाशिवरात्रि पर बन रहा ये दुर्लभ संयोग, 4 पहर की पूजा का मुहूर्त- Watch Video
Vasant Panchami: जानें सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व- Watch Video
Griha Pravesh Muhurat in 2021: नए घर में जाने से पहले जान लें ये शुभ तिथियां