Vasant Panchami: बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा का त्योहार आज देशभर में मनाया जा रहा है। वसंत पंचमी हर साल माघ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है। बता दें कि सरस्वती पूजा को बसंत पंचमी भी कहा जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, फरवरी के शुक्ल पक्ष के पांचवें दिन बसंत पंचमी मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन आप कोई भी नया काम शुरू कर सकते हैं, शुभ माना जाता है।
पंचमी तिथि की शुरुआत- 16 फरवरी 2021 को सुबह 03: 36 मिनट से
पंचमी तिथि की समाप्ति- 17 फरवरी 2021 को सुबह 05: 46 मिनट तक
16 फरवरी को प्रात: 06:59 मिनट से दोपहर के 12:35 तक
पूजा करने की कुल अवधि- 05 घंटे 37 मिनट होगी।
सरस्वती पूजा के दिन नए काम की शुरुआत को शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है। बसंत पंचमी दिन अगर आप किसी भी कार्य की शुरुआत करेंगे तो आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
Basant Panchmi 2021: आज मनाई जाएगी सरस्वती पूजा, जानें पूजा का महत्व, शुभ मुहूर्त, विधि, मंत्र
Saraswati Pooja 2021: इन मंत्रों से मां सरस्वती को करें प्रसन्न, होगी कृपा
Basant Panchami 2020: Hazrat Nizamuddin Dargah पर धूमधाम से मनाया गया Sufi Basant का त्योहार
Basant Panchami 2020: बसंत पंचमी पर CM Yogi Adityanath ने Sangam में लगाई आस्था डुबकी | Prayagraj